फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The youth of Birpur died in Nepal

बर्डपुर के युवक की नेपाल में मौत

Mon, 13 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
The youth of Birpur died in Nepal
मोहाना थाना क्षेत्र के धनगढ़वा क्षेत्र में बिलखते मृतक के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चोरी के एक मामले में नेपाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए जिले के बर्डपुर नंबर दो टोला धनगढ़वा निवासी युवक की रविवार की रात मौत हो गई। उसे चार दिन पहले नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। नेपाल पुलिस ने मौत का कारण हादसा बताया है। जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिले की पुलिस भी हरकत में आ गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मामला होने के चलते एसपी ने कोई टिप्पणी से इनकार किया है। कहा कि नेपाल पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी लेने के बाद समुचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

ककरहवा से सटे नेपाल सीमा के कुछ दुकानों में तीन नवंबर को चोरी हुई थी। इस मामले में नेपाल पुलिस ने बर्डपुर नंबर तीन के भैसाहीं निवासी समद को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद बर्डपुर नंबर दो के धनगढ़वा टोला निवासी विजय (27) को बार्डर क्षेत्र से पकड़ा। सोमवार को विजय के परिजनों को उसकी मौत की खबर दी गई। विजय की पत्नी उषा देवी ने आरोप लगाया कि नेपाल पुलिस की पिटाई से विजय की मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद परिजन नेपाल रवाना हो गए। 
विज्ञापन

उधर, नेपाल के कालीदह चौकी इंचार्ज तारा प्रसाद खनाल ने बताया कि नेपाल बार्डर पर हुई चोरी के मामले में विजय और समद को आठ नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर सामान की बरामदगी भी की गई। चालान कर लुंबिनी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। इस संबंध में लुंबिनी थाना इंचार्ज पुरुषोतम राउत क्षेत्रीय ने बताया कि 12 तारीख को भैरहवा कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान विजय भागने लगा। हथकड़ी से उसका हाथ निकल गया और वह वाहन के नीचे आ गया। इसमें विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भैरहवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना विजय के घर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed