Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police and CIA teams are raiding suspected locations

Ambala News: पुलिस और सीआईए टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दे रहीं दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police and CIA teams are raiding suspected locations
डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-ए में हुई फायरिंग का प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजोखरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी (सेक्टर-ए) में 6-7 नवंबर की रात हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों का सुराग लगाने के लिए एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर पंजोखरा थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए की विभिन्न टीमों को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
6 और 7 नवंबर की मध्य रात्रि करीब 3 बजे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गोलियां खिड़की के शीशे तोड़ते हुए सीधे कमरे की दीवार में जा घुसीं। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला राजिंदर कौर, उनकी बहू मिलनप्रीत और चार वर्षीय पोता बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात, 9 खोल बरामद
वारदात के बाद पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक व पुलिस टीम को घटनास्थल से गोलियों के 9 खोल बरामद हुए। कुछ गोलियां मकान की बाहरी दीवार पर लगी थीं, जबकि एक गोली का निशान कमरे की अंदरूनी दीवार पर मिला था। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश युवक पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग करते और फिर भागते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुर्तगाल में छोटा बेटा, बड़े को 2 साल पहले किया था बेदखल
पीड़िता राजिंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा बेटा गुरप्रीत वर्ष 2016 से पुर्तगाल में नौकरी कर रहा है। वहीं, बड़ा बेटा मंदीप उर्फ लवी (अविवाहित) एक आपराधिक मामले में दो साल जेल में रह चुका है, जिसे परिवार ने दो साल पहले ही जायदाद से बेदखल कर घर से निकाल दिया था। तब से उसका घर से कोई संपर्क नहीं है।

-----
आरोपियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। सीआईए और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- जय सिंह, प्रभारी पंजोखरा थाना, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed