{"_id":"56ddc5824f1c1bb8238b45a3","slug":"the-young-man-fell-into-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरा, मौत
Siddharth Nagar
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में सोमवार को एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। घटना नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे की है। मृतक गोरखपुर जिले के बनकटा गांव का निवासी है।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी हरिलाल का पुत्र राज कुमार (18) सोमवार को किसी काम से नौगढ़ आया हुआ था। शाम को वह वापस लौटने के लिए स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पहुंचने तक बढ़नी से गोरखपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 55078 चल चुकी थी।
दौड़ते हुए राज कुमार ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। प्लेटफार्म पार कर वह ट्रेन में जैसे ही चढ़ा तभी फाटक संख्या 55सी से टकरा गया। टक्कर लगने से असंतुलित होकर वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इस बीच अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने तक युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान करते हुए जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। देर शाम पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।