{"_id":"57166ffe4f1c1bbc498b48da","slug":"the-young-man-did-not-leave-the-wife-s-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदाई न होने से युवक ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की विदाई न होने से युवक ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में आए युवक ने पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध हो कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर पेड़ारी गांव का है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बस्ती के बैजेपुर गांव निवासी 21 वर्षीय वलिराम का विवाह खेसरहा के कलनाखोर पेड़ारी गांव में हुआ है। ससुराल में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बलिराम पत्नी के साथ पहुंचा था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार की सुबह वह पत्नी की विदाई के लिए कहने लगा। ससुराल के लोगों ने तत्काल विदाई पर आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। माहौल इस कदर गर्म हुआ कि युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। इस संबन्ध में खेसरहा थानाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।