फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The recent death of a married woman suspected of burning

संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत

Tue, 05 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The recent death of a married woman suspected of burning
crime - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के बड़की अकोलही गांव निवासी सीताराम की पुत्री शीला का विवाह चार वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र के अकोलही निवासी अनिल से हुआ था। सीताराम के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन

बार-बार डिमांड पूरी न होने पर सोमवार की रात दामाद अनिल कुमार, दामाद के भाई रामू, श्याम लाल, भाभी पूनम व निशा ने शीला को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed