फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The police came to interrogate several districts of dacoits

डकैतों से पूछताछ को कई जिलों की पुलिस पहुंची

Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांसी में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार डकैत गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने के लिए कई जिलों की पुलिस ने कोशिश तेज कर दी है। उन्हें पूछताछ में अपने क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं के सुराग लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोमवार को एसटीएफ गोरखपुर समेत अन्य जिलों की पुलिस ने डेरा डाल दिया। एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ स्थल को भी खंगाला।

जेल में जाकर भी पूछताछ की। लखनऊ  पुलिस  के  अधिकारी  भी पूछताछ व शिनाख्त कराने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर अपराधियों को लेने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


फिलहाल  अपराधियों  को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस गिरोह से पूछताछ करने में कई जिलों की फोर्स लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीमें रविवार को ही जिले में पहुंची थी, मगर कचहरी में छुट्टी होने के कारण बाहरी फोर्स दिनभर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने व अन्य जानकारियां बटोरते रहे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से 2 सीओ के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस आई हुई है। फैजाबाद जिले के एक सीओ व दरोगाओं की टीम भी शनिवार से जिले में मौजूद है। गोरखपुर जिले की 2 टीमें आई हुई है।


सोमवार को जेल में जाकर उन्होंने गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की। लखनऊ एसटीएफ टीम के भी आने की सुगबुगाहट है।  एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि पकड़े गए गिरोह ने जिन जिलों में अपराध किए हैं, उनको सूचना दी जा चुकी है।

कई अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आने की उम्मीद है। फरार अपराधियों पर भी पुलिस की नजर है। जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed