फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The child drowning by the tempo crushed by other temps, death

टेंपो से गिरे बच्चे को दूसरे टेंपों ने कुचला, मौत

Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
The child drowning by the tempo crushed by other temps, death
AUDI AUTO ACCIDENT - फोटो : self
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित बभनपुरवा गांव के पास शनिवार की सुबह झकटा लगने से टेंपो से गिरे पांच वर्षीय बच्चे को सामने से आ रहे टेंपो ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के कदमहवा गांव निवासी गोलू (5) पुत्र माधव राजभर शनिवार को अपनी दादी किशलावती के साथ मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों सोनखर में टेंपों पर सवार होकर जा रहे थे। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर स्थिति बभनपुरवा गांव के पास पहुंचे थे, कि झटका लगने से गोलू टेंपो से सड़क पर गिर गया तभी सामने से आ रही टेंपो ने उसे रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक टेंपो छोड़कर मौके  से फरार हो गया। घटना के बच्चे के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा आरके गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed