फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage mysterious death in the balcony

बालगृह में किशोरी की रहस्यमय हाल में मौत

Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teenage mysterious death in the balcony
जिलाअस्पताल में रोते बिलखते हर्ष के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
डुमरियागंज। भवानीगंज के ग्राम बयारा स्थित बालगृह आश्रम (बालिका) की एक किशोरी की 10 दिन पहले रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई, लेकिन इसकी न प्राथमिक सूचना दर्ज कराई गई और न ही तत्काल डीपीओ या एसडीएम को सूचित किया गया। बालगृह के पूर्व कर्मचारी ने हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए अफसरों को सूचना दी। इसके बाद डीपीओ ने जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

घटना के केंद्र में है 15 वर्षीय हिना खान, जिसे 10 दिसंबर 2015 को देवरिया के बालगृह से यहां स्थानांतरित किया गया था। रिकॉर्ड में उसके पिता का नाम सगीर अहमद दर्ज है लेकिन पता स्पष्ट नहीं है। बालगृह के पूर्व कर्मचारी भगवान सिंह ने जिले के अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि 30 नवंबर को हिना की हत्या कर लाश गायब कर दी गई। हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं लेकिन उसके साथ कुछ अप्रिय होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

सवाल उठने पर बालगृह के प्रबंधक रामपुजारी ने सफाई दी कि 30 नवंबर को हिना की तबीयत खराब हुई थी। उसे इलाज के लिए फौरन बेंवा सीएचसी ले गए। वहां से रेफर करने पर बस्ती जिला अस्पताल ले गए और मौत होने पर डीपीओ को सूचना देने के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया। हिना के घर वालों का पता न होने के कारण सामाजिक संस्था अंजुमन की मदद से दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि बालगृह प्रबंधक ने घटना के दिन कोई सूचना नहीं दी। किशोरी की मौत के नौ दिन बाद शुक्रवार को बाहरी आदमी से जानकारी मिली। यही कहना भवानीगंज थाने के एसओ प्रदीप कुमार सिंह का है। उनका कहना है कि पता चलने पर डीपीओ और एसडीएम को सूचना दी, जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed