फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Son of the son dies due to truck accident

ट्रक की चपेट में आने से महिला प्रधान के पुत्र की मौत

Sun, 15 Oct 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Oct 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Son of the son dies due to truck accident
जिला अस्पताल पर बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र नौगढ़-गोखरपुर मार्ग पर स्थित बेलसड़ मोड़ पर रविवार की सुबह बीमार को जिला अस्पताल देखने जा रहे महिला ग्राम प्रधान के पुत्र को ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक प्रधान पुत्र खेसरहा क्षेत्र के महुई नानकार गांव का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

खेसरहा क्षेत्र के महुई गांव निवासी चंद्रावती देवी गांव की प्रधान हैं। कामकाज उनके पुत्र राकेश कुमार जायसवाल उर्फ मोल्हू (35) पुत्र मिठाई लाल देखते थे। रविवार सुबह पड़ोस के किसी बच्चे को सांप ने डस लिया था, जिसका उपचार करवाने के लिए राकेश जिला अस्पताल बाइक से जा रहे थे। अभी वह नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर बेलसड़ मोड़ से निकले थे, तभी गोरखपुर की ओर से पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के मुताबिक ट्रक में वह बाइक सहित फंस गया था।
विज्ञापन

ट्रक लगभग 20 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में राकेश गंभीर रूप जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही राकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ उसका संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मामला बृजमनगंज थाने का है। इस बारे में थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी वह टीईटी परीक्षा की ड्यूटी में है। तहरीर मिले के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed