फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rape0

किशोरी सेदुष्कर्म , पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस

Tue, 26 Feb 2019 11:32 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
rape0
सांकेतिक तस्वीर
डुमरियागंज। 22 फरवरी की रात एक युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। परिजनों ने युवक को पकड़कर किसी तरह पीड़िता को छुड़ाया और इसकी जानकारी पथरा थाने को दी। लेकिन तत्कालीन एसओ ने मामले में कार्रवाई करने के बजाए आरोपी को भगा दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाए आरोपी को बचाने में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

पथरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस कप्तान को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन 14 साल की है। 22 फरवरी की रात वह घर के एक कमरे में सो रही थी। रात में बहन के कमरे में गांव के ही एक युवक घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि आरोपी को पकड़ कर पथरा थाने ले गए। लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष ने हस्ताक्षर करवाकर वापस भेज दिया। आरोपी को भी छोड़ दिया। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। पथरा थानाध्यक्ष राजेश दूबे ने बताया कि वह जल्द ही यहां चार्ज लिए हैं। उनके पास इस तरह के किसी घटना से संबंधित मामला नहीं आया है। पुलिस कप्तान के यहां से अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed