Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man convicted misdeed girl sentenced 20 years in prison five witnesses including girl mother testified

यूपी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा, मां समेत पांच गवाह पेश हुए; जुर्माना लगाया

Sat, 07 Nov 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 05:59 AM IST
सार

जिले में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना के दौरान बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची थी। आरोपी मां को धक्का देकर फरार हो गया था। मुकदमे में पीड़िता और उसकी मां समेत पांच गवाहों ने अदालत में गवाही दी।

विज्ञापन
Man convicted misdeed girl sentenced 20 years in prison five witnesses including girl mother testified
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दस साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी आरिफ अंसारी को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 10 अगस्त 2024 को जैतपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी ने बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया था। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंचीं तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को बतौर प्रतिकर देने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता और उसकी मां समेत पांच गवाह पेश किए। इनमें चिकित्सक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

अभियोजन के अनुसार, 10 अगस्त 2024 को शाम करीब चार बजे बच्ची घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां छत पर घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरिफ अंसारी घर में घुसा और बच्ची को उठाकर बाथरूम में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मां के पहुंचने पर आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। भागते समय उसने बच्ची को घटना किसी को न बताने के लिए 25 रुपये दिए और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में जैतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed