{"_id":"6aee45921c309690cf09302b","slug":"altercation-over-insufficient-petrol-filling-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1510771-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल कम भरने के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल कम भरने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन
भगवानपुर/भरोहिया। गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह पेट्रोल भरवाने को लेकर दो बाइक सवार युवकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें पंप के दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के चलते करीब एक घंटे तक पेट्रोल पंप पर कामकाज ठप रहा।
जानकारी के अनुसार, भावनबारी निवासी अरुण और अर्जुन शुक्रवार सुबह बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। अरुण का आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल के लिए 210 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था।
इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने 110 रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए नकद भुगतान किया। आरोप है कि पंपकर्मी गोलू ने अरुण की बाइक में 210 रुपये के बजाय 110 रुपये का ही पेट्रोल भरा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर जुट गए थे। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद