Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras Police deployed jewellery utensil and electronics stores over 2500 personnel out varanasi streets

धनतेरस: आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर तैनात रही पुलिस; सड़क पर उतरी ढाई हजार से ज्यादा फोर्स

Sat, 07 Nov 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 06:10 AM IST
सार

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। शहर के प्रमुख बाजारों में ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिसकर्मी सड़क पर उतरकर गश्त करते रहे। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

विज्ञापन
Dhanteras Police deployed jewellery utensil and electronics stores over 2500 personnel out varanasi streets
धनतेरस की संध्या पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा है। मुख्य सराफा और बर्तन बाजारों में विशेष रूप से पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नाकाबंदी कर निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी सभी थानों की 80 फीसदी फोर्स सड़क पर है। लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन


काशी जोन में सबसे अधिक भीड़ को लेकर एहतियातन पुलिस मुस्तैद रही। काशी जोन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन पूजन को लेकर बड़ी संख्या में बाहरी भीड़ है। वहीं, चौक के सुड़िया, रेशम कटरा, गोदौलिया, बांसफाटक, मैदागिन और दशाश्वमेध, कोदई चौकी में खरीदारों की टूटकर भीड़ पहुंची है। सराफा बाजार सुड़िया, रेशम कटरा, राजा दरवाजा समेत अन्य क्षेत्रों में संबंधित थाने की अतिरिक्त फोर्स दुकानों के बाहर तैनात की गई है। 
विज्ञापन


व्यापारियों की मांग पर चौक, दशाश्वमेध थाने की फोर्स उन्हें उपलब्ध कराई गई है। बर्तन बाजारों, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों, आभूषण शोरूम पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से पूर्व में भी सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में सुझाव और निर्देश भी दिए गए। सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, लंका, सुंदरपुर, रामनगर में भी पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा रहा। देर रात तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निजी सिक्योरिटी एजेंसियों ने राह की आसान
ग्राहकों की भारी भीड़ और सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर अधिकतर दुकानदारों ने निजी सिक्योरिटी एजेंसियों का सहारा लिया। अधिकतर आभूषण शोरूमों ने सशस्त्र सिक्योरिटी गार्ड का सहारा लिया। ग्राहकों की गाड़ियों को पार्किंग में लगवाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी रैंक के अफसरों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

Dhanteras Police deployed jewellery utensil and electronics stores over 2500 personnel out varanasi streets
सजावट वाली सामग्री खरीदती युवतियां। - फोटो : संवाद

उमड़ी भीड़ तो हर रूट पर रेंगते रहे वाहन
काशी और वरुणा जोन में उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अर्दली बाजार, नदेसर, चौकाघाट, लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, मैदागिन-गोदौलिया मार्ग और कबीरचौरा मार्ग जाम की चपेट में रहा। चौक-गोदौलिया मार्ग पर एंबुलेंस भी फंस गई। हाल यह हुआ कि गलियों में लोग जाम से बचने के लिए घुसे तो गलियां भी जाम हो गई। ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहन से खरीदारी को निकलें। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग पर सड़क की एक लेन खोदाई के कारण लंबा जाम लगा। यातायात पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस किसी तरह जाम छुड़ाने के प्रयास में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed