फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pelting between two groups

कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Tue, 16 May 2017 10:28 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 16 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
pelting between two groups
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के रंगरेजपुर गांव में पोखरे में अरहर के सूखे डंठल को भिगोने के दौरान टीका-टिप्पणी को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों से चार लोग जख्मी हुए हैं। बेंवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाद से गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


रंगरेजपुर गांव के मियांताड़ी टोला निवासी राम खेलावन का बेटा पप्पू घर से अरहर की सूखी डंठल लेकर गांव के पूरब स्थित पोखरे में भिगाने के लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर टीका-टिप्पणी की। जवाब में पप्पू ने भी तंज कसे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। किसी तरह वहां से भागकर पप्पू ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। आक्रोशित पप्पू व परिवार के लोग दूसरे पक्ष को भला-बुरा कहने लगे। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने होकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। मारपीट और पथराव में अगनू (65), पप्पू (30) के अलावा दूसरे पक्ष से नौशाद (17) और उसकी भाभी सायमा (24) को गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह से माहौल और बिगड़ गया। सूचना पाकर यूपी-100 की टीम व भवानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को बेंवा सीएचसी पहुंचाया, जहां पर पप्पू की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस करीब आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस संबंध में भवानीगंज थाने के प्रभारी एसओ अनिल सिंह ने बताया कि वह अभी आधा घंटे पहले चार्ज पर आए हैं। पूछताछ की जा रही है। उधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है। संबंधित पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद में भिड़ेे दो पक्ष, आधा दर्जन घायल
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिबंधनपुर में रास्ते में दीवार उठाने को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इससे दोनों परिवारों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।        
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिबंधनपुर निवासी रामनेवास चौधरी, श्रीनिवास चौधरी और उनके पड़ोसी केशरी नंद कुमार चौधरी का घर इंटरलॉकिंग मार्ग के आमने-सामने स्थित है। बंटवारे के समय दोनों ने सड़क मार्ग की जमीन छोड़ कर अपना-अपना घर बनवाए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व रामनेवास व श्रीनेवास मार्ग में आगे बढ़कर दीवार उठाने लगे। इस पर केशरीनंद ने आपत्ति की। मामला बढ़ने थाने तक पहुंचा, जहां सुलह-समझौता करके मामला निपटा दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया था।  मंगलवार को एक बार फिर दीवार उठाने को शुरू हुए विवाद में दोनों पक्ष भिड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मिली तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed