{"_id":"6b03444d07535fd4cc0ee302","slug":"smuggler-arrested-with-1323-kg-of-cannabis-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1009-117420-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 1.323 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 1.323 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
घर के बाहर पैड़ी पर बैठकर बेच रहा था गांजा, एचएसएनसीबी की फरीदाबाद यूनिट ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के गांव इंडरी में घर के बाहर पैड़ी पर बैठकर गांजा बेचने वाले एक आरोपी को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र शंकर लाल निवासी गांव इंडरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से काले रंग के पिट्ठू बैग में रखी 1 किलो 323 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। एचएसएनसीबी यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर संग्राम सिंह के अनुसार, टीम थाना रोजका मेव क्षेत्र में नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विक्रम अपने घर के बाहर बैठकर गांजा बेचने का काम करता है और इस समय भी बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर टीम ने तुरंत गांव इंडरी में दबिश दी और आरोपी को घर के सामने पैड़ी पर बैठे हुए काबू कर लिया। इस संबंध में थाना रोजका मेव में एफआईआर नंबर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे की आपूर्ति के स्रोत और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।