{"_id":"6b0342ded9d62fe34d0e0143","slug":"farmer-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-car-raebareli-news-c-101-1-slko1031-172716-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
Mon, 23 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रविवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार किसान कपेंद्र प्रताप सिंह (50) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कपेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर, हाथ और पैरों में चोट लगने से उनकी जान चली गई।
लालपुर बेही गांव निवासी दिनेश बहादुर सिंह के पुत्र कपेंद्र प्रताप सिंह खेती करते थे। रविवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने जगतपुर बाईपास पर अचल पब्लिक स्कूल के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक माैके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कपेंद्र को सीएचसी जगतपुर से एम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कपेंद्र प्रधानपति बिन्नू सिंह के चचेरे भाई थे। उनकी मौत से प्रधानपति समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
कार की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त, महिला घायल
अमावां। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही दूसरी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शक्तिनगर निवासी राजकुमार द्विवेदी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार महिला घायल हो गई। राजकुमार हादसे में बच गए। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि दोनों पक्षों ने बाद में सुलह कर ली।