फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pavilion reached first wife, stopped Marriage

मंडप में पहुंची पहली पत्नी, रुकवाया विवाह

Wed, 25 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pavilion reached first wife, stopped Marriage
विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया गांव में शादी की तैयारी उस समय धरी की धरी रह गई, जब दूल्हे की एक और पत्नी परिजनों के साथ मौके पर धमक पड़ी। घंटों तक विवाद और बहस के चलते तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने गांव मेें पहुंचकर शादी रुकवा दिया है। दूसरे पक्ष के अडने के बाद बारात बेरंग वापस लौट गई है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव से बारात कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया गांव आई थी। विवाह की तैयारी चल रही थी, इसी बीच कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नेतवल कोठी गांव निवासी एक अन्य युवती अपने परिजनों के साथ धमक पड़ी। उसका कहना था कि दुल्हा बने युवक के साथ पहले ही उसकी शादी हो चुकी है। कुछ दिन हम साथ भी रह चुके हैं। बाद में एक विवाद के चलते युवक उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

दुल्हे ने इससे इनकार करते हुए युवती की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। इस बीच शादी की तैयारी में जुटे कन्या पक्ष ने भी विवाह से इनकार कर दिया। तैयारियों में आया खर्च देकर बारात वापस ले जाने की बात कही। कहा-सुनी के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां काफी देर तक बात-चीत का सिलसिला चलता रहा। देर शाम तक मामले में कोई हल नहीं निकला था। कोतवाली प्रभारी एसके सरोज का कहना था कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर शादी रोकवा दी गई है। तीनों पक्षों को थाने पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed