{"_id":"5a087a314f1c1ba7678baffe","slug":"one-arrested-with-heroin-of-rs-20-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ थाने में हेरोइन के साथ पकड़ा गया अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। एसएसबी व शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम भारत-नेपाल सीमा के कोटिया बाजार के पास से एक तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 195 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।पकड़ा गया तस्कर नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ शोहरतगढ़ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी के साथ सीमा क्षेत्र के कोटिया बाजार में चेकिंग की जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे एक संदिग्ध युवक भारत-नेपाल की सीमा को पार कर भारत में प्रवेश किया। जवानों ने उसे रोक कर तलाशी ली तो युवक की जेब से 195 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान औनींद्र कुमार सोनार पुत्र हरिराम सोनार निवासी बड़की बढनी थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में बताई। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में एसएसआई हौसला यादव, एएसआई रामानंद यादव, कांस्टेबल विनीत शुक्ला, जितेंद्र गौतम, एसएसबी के एएसआई बृजलाल विश्नोई, हेड कांस्टेबल सुशील पांडेय, संजीव कुमार, विजय कुमार, संजय चौधरी, हरिकेश यादव आदि शामिल रहे।