फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother and three children die in fire in lantern

लालटेन से लगी आग में मां और तीन बच्चों की मौत

Thu, 26 Oct 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mother and three children die in fire in lantern
शोहरतगढ़ के लखनपारा गांव में मृतक के घर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव में बुधवार की रात लालटेन से लगी आग में जलने से मां और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में पिता भी बुरी तरह झुलस गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब एक बजे की है, तब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। बिल्ली की उछल-कूद से लालटेन गिरने से आग लगने की आशंका जाताई जा रही है क्योंकि कमरे में एक बिल्ली भी जली हालत में मिली है। आग की ऊंची लपटें उठने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती पति से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन

लखनपारा गांव निवासी कलाम (32) मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता है। करीब 15 दिन पहले वह घर आया था। बुधवार की रात वह पत्नी जैनबनिशा (26), पुत्री रुखसार (4), पुत्र कलीम (2) व वसीम (1) के साथ अपने छप्पर के मकान में सो रहा था। पत्नी व बच्चे एक साथ सोए थे, जबकि कलाम अलग चारपाई पर था। कमरे में रोशनी के लिए लालटेन जलाकर रखी गई थी। बताते हैं कि रात करीब एक बजे बिल्ली कमरे में घुस गई। उसकी उछलकूद से लालटेन गिर गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां व तीनों बच्चों की मौत हो गई, वहीं कलाम भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

आग का अहसास होने पर कमरे के बाहर सो रहे कलाम के भाई कमरुद्दीन की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोग जब तक आग बुझाते, मां ओर तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। कलाम के शरीर का भी गर्दन से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कमरे के अंदर से बिल्ली भी मृत हालत में पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती कलाम का भी हाल जाना। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लालटेन गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed