{"_id":"587672194f1c1be165baa5cb","slug":"lady-burnt-in-strange-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में महिला झुलसी
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
burn
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम बलुआ में बुधवार सुबह संदिग्ध हाल में महिला आग में झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में पति भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लाया गया है, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। देर शाम तक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
ग्राम बलुआ निवासी कौशल्या नंदन मिश्रा की पत्नी रीता बुधवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक वह चीखने लगी। परिजनों के मुताबिक वह मौके पर पहुंचे तो रीता आग में झुलस रही थी। पति भी उसे बचाने की कोशिश में झुलस गया। जैसे-तैसे आग बुझाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां रीता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। महिला सात बच्चों की मां बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर देवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मौके पर जाकर छानबीन की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।