फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Including stolen goods convict arrested

चोरी के सामान सहित सजायाफ्ता गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Including stolen goods convict arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर । सदर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार की शाम सिंहेश्वरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरी के माल समेत चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी का नाम राजेश साहनी है और वह जिलागोरखपुर के थाना पीपीगंज के ग्राम बैरघट्टा का रहने वाला है। वह पहले भी चोरी के दो मामलों में सजायाफ्ता रहा है। सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ऑफिस में एसपी महेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रेलवे मालगोदाम के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई। जांच अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि चोरी की घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच घटित हुई थी। इस बीच रात को दो ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने जैसे ही मोबाइल को बाजार में बेचा, सर्विलांस पर लोकेशन मिलने लगा। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 15 अदद मोबाइल, एक डेस्क टाप आईवाल, चार्जर, बैट्री, डाटा केबल, एडाप्टर आदि बरामद किया। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने किया। टीम में स्वाट टीम प्रभारी संजय दुबे, एसआई अभिमन्यु सिंह, आरक्षी अवनीश सिंह, प्रदीप कुमार, आरक्षी स्वाट टीम देवेंद्र यादव, रमेश यादव, आशुतोष तिवारी, सर्विलांस टीम के देवेश यादव आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed