फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holy night, three houses, broken locks

होली की रात तीन घरों के ताले टूटे

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
होली की रात गुरुवार को चोर सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला थरौली के वन विभाग कालोनी में ताला तोड़ने में जुटे रहे और पुलिस खुमारी उतारती रही। इस दौरान तीन घरों के करीब एक दर्जन ताले को तोड़े। 50 हजार नगदी समेत जेवरातों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन


तीसरे घर में लोगों के जग जाने से चोरी करने में विफल रहे। चोरों ने ऐसे घरों का चुनाव किया, जिसमें कोई नहीं मौजूद रहा। पीड़ित कालोनीवासी करुणेश कुमार जायसवाल, हरिकिशन श्रीवास्तव व एडवोकेट राम कृपाल पाठक है। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित करुणेश कुमार जायसवाल के अनुसार गुरुवार को होली खेलने के बाद बांसी स्थित रिश्तेदारी में होली मिलने के लिए चले गए थे। घर में कोई नहीं मौजूद रहा। रात को चोर दीवार फांद कर परिसर में घुसे। शटर का ताला तोड़ने के बाद घर के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर के पांच कमरों में बंद ताले को तोड़ने के बाद आखिर में आलमारी वाले रूम में पहुंचे। आलमारी को तोड़ उसमें रखा 47 हजार 500 रुपये के साथ सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ा कान का झाला, चांदी का थाली सेट, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक पायजेब उठा ले गए। पीड़ित हरिकिशन श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को उसका बाजार स्थित गांव गए। चोरों ने घर में घुसने के बाद चार तालों को तोड़ा।

चोरी करने के दौरान कमरे की खिड़की में चद्दर का पर्दा तान दिया। घर के सभी सामानों को पलट कर देखा। रसोई में रखे सिलिंडर को नहीं छुआ। अलमारी में रखे दो हजार नगदी व छोटे मोटे जेवरातों को उठा ले गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है। इसके बाद चोरों ने राम कृपाल पाठक के घर में बतौर किराएदार रह रहे कृषि विभाग कर्मचारी प्रदीप सिंह के आवास को निशाना बनाना चाहा। तीन तालों को तोड़ते हुए पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए।


प्रदीप का परिवार मुख्यालय के बाहर गया था। इसी दौरान खटपट की आवाज सुन मकान मलिक की पत्नी अंजू पाठक जग गई। परिजनों को जगाने के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान चोर भाग गए। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed