{"_id":"59f4b6af4f1c1bcf538b993d","slug":"death-in-the-iron-ladder-the-death-of-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की सीढ़ी में करंट, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे की सीढ़ी में करंट, किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शहर के विजय नगर मोहल्ले में शनिवार दोपहर घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर नेपाल के तौलिहवा का निवासी है। वह यहां अपने नाना के घर के रहकर पढ़ाई करता था।
नेपाल के तौलिहवा निवासी आदित्य (14) पुत्र पिंटू सदर थाना क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले में अपने नाना के घर रह कर पढ़ाई करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर में वह घर की सफाई कर रहा थे। बगल में लगे लोहे की सीढ़ी में बिजली का तार सटा होने के कारण उसमें करंट उतर रहा था। सफाई करते समय जैसे ही आदित्य का हाथ सीढ़ी के संपर्क में आया, वैसे ही सीढ़ी से चिपक गया। जब तक परिवार के लोग बिजली आपूर्ति को बंद कर उसे करंट से बचाते, आदित्य बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसके घरवालों को दे दी गई है।