फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi-suspicious-death-manohar-ram-wife-assault

बिहार: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दोस्तों पर जबरन नशा कराकर गला दबाने व पत्नी से मारपीट का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 06:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

सीतामढ़ी के मेहसौल स्थित आदर्श नगर में 30 वर्षीय मनोहर राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त करण और अन्य लोगों पर जबरन नशा कराने, मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंची मनोहर की पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

विज्ञापन
sitamarhi-suspicious-death-manohar-ram-wife-assault
परिजन।

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के मेहसौल कुष्ठ कॉलोनी आदर्श नगर में एक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय मनोहर राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने उसके दोस्त करण और अन्य सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने मनोहर को जबरन नशा कराकर गला दबाया और बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मनोहर की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे करण अपने साथियों के साथ मनोहर के घर पहुंचा। वे उसे घर से बाहर भवदेपुर स्थित चमड़ा गोदाम के पीछे एक पीपल के पेड़ के पास ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने मनोहर को जबरन नशे का सेवन कराया। इसके बाद किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका मुंह और गला बड़ी बेदर्दी से दबा दिया। गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़े मनोहर को परिजन पहले एक निजी क्लीनिक ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान मनोहर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच और प्रारंभिक निष्कर्ष
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि शुरुआत में परिजनों के गोली मारने या चाकू से हमला करने के दावे गलत पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई आधिकारिक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिर भी, पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे संदिग्धों की आवाजाही और घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आवेदन मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें- बिहार: अग्निकांड में मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, नौवें दिन झुलसे दंपति ने भी तोड़ा दम; 11 घायलों का इलाज जारी

परिवार पर दुखों का पहाड़
मृतक मनोहर राम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो साल की मासूम बेटी का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय और दर्दनाक मौत से परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed