{"_id":"59134f1d4f1c1b7a04850d32","slug":"court-hunter-on-3-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वांछितों पर कोर्ट का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वांछितों पर कोर्ट का शिकंजा
siddharthnagar
Updated Wed, 10 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज।
इटवा और डुमरियागंज पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के भावपुर मीरा गांव में तीन गैंगस्टर आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने 20 दिन के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत न होने पर घर की कुर्की करने की चेतावनी दी है।
इटवा थाना क्षेत्र के भावपुर मीरा गांव निवासी मानउल्ला पुत्र जिगरी, रफीक पुत्र आगा हसन, नासिर पुत्र सत्तन के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इटवा पुलिस ने तीनों पर वर्ष 2016 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। तीनों वांछित काफी समय से फरार चल रहे हैं। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर इटवा और डुमरियागंज पुलिस ने धारा 82 के तहत आरोपियों के घर जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इस संबंध में एसओ डुमरियागंज राधेश्याम राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों घर कुर्की का नोटिस चस्पा करवाया गया है। अगर तय समय सीमा के भीतर उपस्थित नहीं हुई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।