{"_id":"56ddc8744f1c1b51248b456f","slug":"burnt-bike-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में जली बाइक मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस हालत में जली बाइक मिली
Siddharth Nagar
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर सोमवार को हिजुरा गांव के पास जली हुई बाइक लावारिस हालत में मिली। काफी देर तक बाइक मालिक का पता नहीं चलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
हिजुरा गांव के पूरब दिशा में कुछ दूरी पर शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर सोमवार सुबह पूरी तरह से जली हुई बाइक लोगों को दिखी। करीब 200 मीटर दूर रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बाइक को जलते हुए देखा गया था।
इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरा जलने के बाद बुझी। सोमवार दोपहर तक जली हालत में दो पहिया वाहन का कोई भी वारिसदार नहीं पहुंचा था। वहीं पुलिस ने जली बाइक को कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। लोग इसे किसी बड़ी घटना से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया कि बाइक को लदवाकर थाने पर लाया गया है। इंजन या चेचिस नंबर से बाइक के मालिक का पता करवाया जाएगा। वैसे बाइक का पूरी तरह से जलना और उसका लावारिस होना समझ से परे है।