{"_id":"5745e6874f1c1b152c6916d7","slug":"brother-to-brother-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने जीजा को चाकू घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले ने जीजा को चाकू घोंपा
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के रोडवेज स्टैंड के पास बुधवार को युवकों ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना दोपहर उस वक्त हुई जब वह खाना खाने के लिए थाने से निकलकर रोडवेज स्टैंड की ओर जा रहा था। मुंह, सिर व पैर पर चाकू से लगे चोट से जख्मी जीजा को बेंचा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मनोज कसौधन की शादी पिरैला महंथ गांव निवासी बेचन की बेटी के साथ हुई है। मंगलवार की शाम मनोज की पत्नी से विवाद हुआ था। मारपीट में पत्नी को चोट भी आई थी। इसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल ले गए थे। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां भी स्थिति में सुधार न देख परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवा रहे हैं। मामला डुमरियागंज थाने में भी आया था, जिसके बाद देर शाम मनोज को थाने पर बैठा लिया गया था।
बकौल मनोज रात में उसे खाना नहीं दिया गया था जिससे बुधवार को थाने के पास स्थित रोडवेज पर खाना खाने जा रहा था। जहां पहले से घात लगाए उसके साले शिवकुमार व राजकुमार ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह जमीन पर गिर गया। जान बचाने के लिए वह रोडवेज पर स्थित जुगुल किशोर अग्रहरि के मकान में घुस गया। जिसके बाद उधर से गुजर रही पुलिस की गाड़ी देख उसे रोक लोगों ने हमले की बात बताई। जिसके बाद पुलिस के लोग मनोज और हमलावरों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इधर हमले की जानकारी होने पर मनोज के परिजन भी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मनोज को उपचार के लिए न्यू पीएचसी डुमरियागंज ले गए। जहां से बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि मनोज घर जा रहा था। हमले की घटना के बाद सभी को थाने पर ले आया गया है। लिखा -पढ़ी कर कार्रवाई की जा रही है।