फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider thugs sarerah mobile phone chhina

बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह मोबाइल फोन छीना

Fri, 19 Jan 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider thugs sarerah mobile phone chhina
सदर थाने पर तहरीर देने जाता पीड़ित पंकज जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी को झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन ली और धक्का देकर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्यकर्मी ने घटना की जानकारी रात में ही सीओ सदर को दी। सरेराह हुई इस छिनैती से स्वास्थ्य कर्मी सहम गए हैं। उसने थाने में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

डुमरियागंज के वार्ड नंबर सात निवासी पंकज पासवान जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में संविदा पर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीमापार में किराए के कमरे पर रहता है। पंकज के मुताबिक गुरुवार की रात वह आठ बजे अस्पताल से ड्यूटी खत्म होने के बाद कमरे पर लौट रहे  थे। वह अपनी बहन से फोन पर बात करते हुए पैदल ही जा रहा थे। भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गए। जब तक वह संभलता, बाइक सवार भाग चुके थे। उसने घटना की जानकारी रात में ही सीओ सदर को दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed