फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Beaten path in dispute, the death of the aged

रास्ते के विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत

Sun, 04 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Beaten path in dispute, the death of the aged
बलात्कार के बाद लड़की की हत्या - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के कोल्हुई खुर्द गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में जख्मी वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य भी जख्मी हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। कोल्हुई खुर्द गांव निवासी चंद्रभान यादव का पड़ोस के ही प्रकाश चौहान के परिवार से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ माह पूर्व पंचायत भी हुई थी, मगर सहमति नहीं बन पाई। शनिवार की रात इसी विवाद में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से चंद्रभान (60), भाई चंद्रशेखर (45), पुत्र बुधिराम (40) व बहू बबिता (35) को चोटें आई। चंद्रभान के सिर में गंभीर चोट के चलते उसे बांसी सीएचसी ने जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सुमन त्रिपाठी के मुताबिक तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश, बरखू, प्रकाश व मजनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed