फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a youth died in accident 111

युवक को बोलेरो ने रौंदा, मौत

Wed, 10 May 2017 11:02 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 10 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
a youth died in accident 111
हादसा - फोटो : amarujala
गोल्हौरा/बांसी।
विज्ञापन

 गोल्हौरा थाना अंतर्गत इटवा-बांसी मार्ग पर बभनपुरवा गांव के पास मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। 
बांसी कोतवाली के स्थानीय शास्त्रीनगर वार्ड निवासी चंद्रिका यादव का पुत्र श्रवण कुमार उर्फ रघु (24) गुजरात में रहता था। मंगलवार को वहीं से वह घर लौटा था। शाम को अपनी बाइक से क्षेत्र के ही भकुरहवा गांव स्थित अपनी ससुराल जाने की बात कह घर से निकला था। देर रात करीब नौ बजे इटवा-बांसी मार्ग बभनपुरवा गांव के पास बेकाबू बोलेरो ने उसे रौंद दिया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने घर वालों को सूचित किया। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


शादी में शरीक होने के लिए आया था श्रवण
ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने श्रवण गुजरात से लौटा था। उसे क्या पता था कि शादी में शिरकत करने से पहले ही मौत गले लगा लेगी। घटना की जानकारी मिलते ही घर और ससुराल में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग इस दर्दनाक हादसे से गमनीन हैं। वहीं, श्रवण की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बांसी के सोनारी मोहल्ला स्थित आवास से रात में ही लोग मौके पर चले गए। पूरे दिन घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मोहल्ले में भी मातमी सन्नाटा था। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि मिलनसार स्वभाव का श्रवण अचानक उनसे हमेशा के लिए अलग हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के जोगिया चौराहे के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जोगिया पीएचसी पर भर्ती कराया है। क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी कुरई (50) बुधवार को किसी काम से जोगिया आया हुआ था। देर शाम वह घर लौट रहा था, तभी बांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed