{"_id":"5bc4d2abbdec22697300a941","slug":"91539625643-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो व बाइक में टक्कर, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो व बाइक में टक्कर, तीन जख्मी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा थाना क्षेत्र के टेढ़िया चौराहे पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। बांसी डुमरियागंज-मार्ग के टेढ़िया चौराहे और रेहरा के बीच बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। तीनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
भीटा नानकार निवासी अहमद अली बोलेरो से सवारी लेकर महराजगंज जिले के लेहड़ा देवी मंदिर जा रहे थे। अभी वे क्षेत्र के टेढ़िया चौराहे से आगे रेहरा के पश्चिम मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा निवासी नीरज मिश्रा (28), शिवम पांडेय (30), अभिषेक (20) जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पथरा पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई।