{"_id":"5ba27abb867a5501a1764a9a","slug":"91537374907-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Mon, 03 Jun 2019 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के टोला भवनियापुर में सोमवार सुबह विवाहिता का शव उसके कमरे की कुंडी में फंदे लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के टोला भवनियापुर निवासी सुनीता (20) पत्नी घनश्याम की सोमवार सुबह उसके कमरे में छत की कुंडी के सहारे फंदे से लाश लटकती हुई मिली। देखते ही देखते लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर एसओ उसका पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद महराजगंज जिले के मथुरानगर फरेंदा निवासी मृतका के पिता उमाशंकर भी पहुंच गए। उन्होंने उसका पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की उमाशंकर की तहरीर पर पति घनश्याम, देवर मधुश्याम और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।