{"_id":"5b1aba7f4f1c1b264d8b5903","slug":"71528478335-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरभिंडा गांव की चार लड़कियां लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरभिंडा गांव की चार लड़कियां लापता
siddharthnagar
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
लापता साधना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव से चार लड़कियां गुरुवार सुबह से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी इनका पता नहीं चल सका है। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। एक साथ चार लड़कियों को लापता होना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पोखरभिंडा गांव के शिवपूजन चौधरी की दो बेटियां साधना चौधरी (13) और वंदना चौधरी (14), इसी गांव के माता प्रसाद पाठक की सात वर्षीय बेटी प्रिया पाठक व नेवास चौधरी की चार वर्षीय बेटी महिमा चौधरी गुरुवार की सुबह एक साथ घर से निकली थी। काफी समय बाद जब चारों नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच पता चला कि चारों एक साथ मोहनाजोत चौराहे से टैक्सी में सवार होकर बर्डपुर पहुंची। वहां से चारों दूसरी टैक्सी पकड़ कर नौगढ़ की तरफ निकल र्गइं। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तलाशने निकले और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने कपिलवस्तु कोतवाली को शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना दी।
इसके बाद थाना प्रभारी कपिलवस्तु राधारमण यादव गांव पहुंचे और लापता हुई लड़कियों के बारे में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज लड़कियों की तलाश की जा रही है।