{"_id":"6a9e5c1418641d6a6d05751b","slug":"theft-at-vacant-judge-s-bungalow-in-faridkot-thieves-made-off-with-ac-fans-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में जज की खाली कोठी से चोरी: एसी, पंखे-पाइप ले गए चोर, दरवाजे-खिड़कियां तक उखाड़ी; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट में जज की खाली कोठी से चोरी: एसी, पंखे-पाइप ले गए चोर, दरवाजे-खिड़कियां तक उखाड़ी; ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 07 Sep 2026 12:11 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:11 PM IST
सार
दरबारगंज परिसर से सटी सरकारी कॉलोनी में स्थित लाल कोठी न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए आरक्षित है। कोठी पिछले कुछ समय से खाली थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात के समय कोठी में दाखिल हुए और वहां मौजूद सामान को निशाना बनाया।
विज्ञापन
फरीदकोट में खाली पड़ी कोठी में चोरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट में सरकारी कॉलोनी स्थित न्यायिक अधिकारियों के लिए आरक्षित एक खाली कोठी में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर कोठी में रखा सामान ही नहीं, बल्कि खिड़कियां, दरवाजे और बाथरूम की पाइपें तक उखाड़कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दरबारगंज परिसर से सटी सरकारी कॉलोनी में स्थित लाल कोठी न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए आरक्षित है। कोठी पिछले कुछ समय से खाली थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात के समय कोठी में दाखिल हुए और वहां मौजूद सामान को निशाना बनाया। चोरी की घटना का पता उस समय चला, जब सफाई कर्मचारी कोठी में सफाई करने पहुंचा। अंदर सामान बिखरा हुआ था और कई जगहों से सामान गायब मिला।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय के जिला नाजर बाल कृष्ण की शिकायत के अनुसार वारदात 1 सितंबर की रात को हुई। पुलिस के अनुसार चोर एक इंडोर एसी, दो आउटडोर एसी, सात छत वाले पंखे, एक टेबल फैन, पानी की मोटर, बल्ब और ट्यूब लाइट के अलावा अलमारियों के दरवाजे, खिड़कियां, टोंटियां तथा बाथरूम की पाइपें भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी किए गए सामान की सूची से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने कोठी के अंदर मौजूद लगभग हर उपयोगी सामान को निशाना बनाया। थाना सिटी के एएसआई एवं जांच अधिकारी इकबाल चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।