फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पोखरे में डाल दिया जहर, मर गई मछलियां

पोखरे में डाल दिया जहर, मर गई मछलियां

Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में डाल दिया जहर, मर गई मछलियां
पोखरे में जहर डालने से मरीं मछलियां
विज्ञापन

फोटो-
मछली पालक ने चार लोगों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। क्षेत्र के टेऊवा खालसा गांव स्थित पोखरे में शनिवार को जहर डालने से मछलियां मर गईं। मामले में मछली पालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के टेऊवा खालसा गांव निवासी सिराजुद्दीन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि पोखरे में मछली पालन किया गया है। चार लोगों ने पोखरे में जहर डाल दिया। इससे मछलियां मर गईं। बताया कि पोखरे में अभी हाल में ही 22 हजार से अधिक छोटी मछली डाली गई थी। लेकिन जहर के कारण सभी मछलियां मर गईं। सिराजुद्दीन ने बताया कि सुबह के समय जब वह लोग सेहरी खाने के लिए जगे तो देखा कि मछलियां मर कर उतराई थीं। बताया कि भाभी ने गांव के ही चार लोगों को पोखरे के पास सुबह देखा था। भाभी को देखकर सभी लोग वहां से भाग गए। थाना प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed