फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विधायक पर स्याही फेंकने के मामले ने तूल पकड़ा

विधायक पर स्याही फेंकने के मामले ने तूल पकड़ा

Tue, 06 Mar 2018 12:24 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 06 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक पर स्याही फेंकने के मामले ने तूल पकड़ा
शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक अमर सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।थाना चिल्हिया के गौरा बाजार में रविवार को शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक अमर सिंह चौधरी के चेहरे पर स्याही फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब मृत छात्र मनीष शुक्ला के रिश्तेदारों ने विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक छात्र के मामा रविंद्र कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सोमवार शाम शोहरतगढ़ विधायक गौरा बाजार होली मिलन के लिए पहुंचे थे। विधायक के साथ आए लोग गौरा चौराहे पर ग्रामीणों को उल्टा-सीधा बोलने लगे। जिसका गांववालों ने विरोध किया और नारेबाजी की। इसी बीच उनके ऊपर किसी ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद देर रात पुलिस उनके भतीजे दिनेश मिश्र को स्याही फेंकने की घटना में शामिल होने के आरोप में उठा ले गई। जबकि घटना के समय वह बनगाई चौराहे पर स्थित अपनी दुकान पर था।
विज्ञापन


वहीं चिल्हिया थाना के एसओ चंदन कुमार ने बताया कि स्याही फेंकने की घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले के बारे में कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी। पुलिस द्वारा किसी को भी उठाए जाने के आरोप गलत हैं। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को विधायक ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने राजनीतिक विरोधियों के बहकावे में आकर उनके ऊपर स्याही फेंकी गई और नारेबाजी की गई। इसके बाद भी उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर तक नहीं दी। उनके ऊपर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed