फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Police Crackdown: 14 Arrested and Over 225 Liters of Illicit Liquor Seized Following Toxic Alcohol Death

एमपी: सागर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार; 1249 पाव शराब जब्त

Mon, 07 Sep 2026 09:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 09:03 PM IST
सार

सागर पुलिस ने बण्डा और विनायका थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1249 पाव अवैध देशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Sagar Police Crackdown: 14 Arrested and Over 225 Liters of Illicit Liquor Seized Following Toxic Alcohol Death
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सागर पुलिस ने अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना बण्डा और थाना विनायका पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध देशी लाल मसाला (सागर गोल्ड कंपनी) शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 225.12 लीटर यानी 1249 पाव बताई गई है।

विज्ञापन


बण्डा पुलिस की कार्रवाई
थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 658/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 62.4 लीटर यानी 345 पाव अवैध शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में नौराज निवासी जुझार सिंह के कब्जे से 43.2 लीटर (240 पाव), दिनेश सिंह के कब्जे से 7.2 लीटर (40 पाव), मनोहर लोधी के कब्जे से 5.4 लीटर (30 पाव) और गूगरा निवासी राजा लोधी के कब्जे से 6.3 लीटर (35 पाव) शराब जब्त की गई।
विज्ञापन


पढ़ें:  गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


विनायका पुलिस ने पकड़ी 904 पाव शराब
इसी तरह थाना विनायका में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 162.72 लीटर यानी 904 पाव अवैध शराब जब्त की गई। ततरवारा निवासी चन्द्रभान उर्फ चंदू के कब्जे से 147.6 लीटर (820 पाव), पाटन निवासी भगवान सिंह के कब्जे से 7.74 लीटर (43 पाव), अरविन्द यादव के कब्जे से 3.96 लीटर (22 पाव) और मानसिंह के कब्जे से 3.42 लीटर (19 पाव) शराब बरामद की गई।

न्यायालय में पेश किए आरोपी
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध और अमानक शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण में शामिल अन्य लोगों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के खिलाफ सागर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed