{"_id":"6a9ed5e54a563af53904b4bc","slug":"gsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105377-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10-15 हजार में बेचते थे लाखों की बाइक, चार वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10-15 हजार में बेचते थे लाखों की बाइक, चार वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- करीब 20 लाख रुपये कीमत की 12 बाइक व दो स्कूटी बरामद
- रेलवे पुल किनारे जंगल में छिपाकर रखे थे चोरी के वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शूटर (24) निवासी दिल्ली, अभिषेक (18) निवासी बदायूं, अजीत कुमार (23) निवासी समस्तीपुर बिहार, गौरव कुमार (19) निवासी गांव कुलेसरा गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नोएडा, एनसीआर से चोरी की गई 12 बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। जिनकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है। आरोपियों से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात पुलिस गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की ओर जाने वाले रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुलिस्तानपुर की तरफ से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक आती दिखाई दीं। दोनों बाइक पर दो-दो व्यक्ति सवार थे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए चारों संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया।
दोनों बाइक के संबंध में जब आरोपियों से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि एचएफ डीलक्स बाइक को पिछले महीने हबीबपुर के पास पार्क से चोरी की गई थी। इसी तरह बिना नंबर की स्पेलंडर बाइक भी पिछले महीने कुलेसरा में मंदिर के पास से चोरी की थी।
विज्ञापन
जंगल से बरामद हुए 14 दुपहिया वाहन : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम मोजरवियर गोलचक्कर से आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के किनारे बने कच्चे रास्ते पर पहुंची। जहां जंगल से 10 बाइक और दो स्कूटी यानी कुल 14 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। यह सभी वाहन दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास के जनपदों से चोरी किए गए थे। आरोपी शिवम व अजीत कुमार से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।
10 से 15 हजार में बेचते थे बाइक : आरोपी चोरी के वाहन को ऐसे लोगों को बेचते थे, जो दोपहिया को कटवाकर उसका जुगाड़ बना लेते थे। इसके अलावा मथुरा और दूसरे जिलों में गांव क्षेत्र में ऐसे लोगों को वाहन बेचते थे जो गांव में रहकर ही बाइक चलाते थे। आरोपी लालच देकर चोरी के वाहन को 10 से 15 हजार तक में बेच देते थे। आरोपी पिछले ढाई तीन साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी इस साल पूर्व में जेल जा चुके हैं।