फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth's body found in drain; deceased had returned to the village a day earlier.

Delhi NCR News: नाले से मिला युवक का शव, एक दिन पहले गांव से लौटा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
नरेला इलाके की घटना, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में रविवार से लापता युवक का शव सोमवार को नाले में मिला है। मृतक की शिनाख्त बबलू के रूप में हुई है। नरेला इलाके का रहने वाला बबलू मूलत: सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला था और एक दिन पहले ही गांव से दिल्ली आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक बबलू अपने परिवार के साथ नरेला इलाके में रहता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक रविवार को बबलू घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने के बाद भी परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article