{"_id":"6a9eca025d6f24d8050ddfdb","slug":"potholes-claimed-anikets-life-nhai-woke-up-after-the-accident-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-146087-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गड्ढों ने ली अनिकेत की जान, हादसे के बाद जागा एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गड्ढों ने ली अनिकेत की जान, हादसे के बाद जागा एनएचएआई
Mon, 07 Sep 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को देहरादून- हरिद्वार हाईवे में छिद्दरवाला के समीप डंपर के कुचलने से वर्षीय अनिकेत की हुई मौत
- छिद्दरवाला के पास रविवार को हुआ था हादसा
रायवाला। मोतीचूर से लालतप्पड़ के बीच हाईवे पर बने सैकड़ों गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। छिद्दरवाला में हाईवे के गड्ढे के कारण स्कूटी अनियंत्रित होने से अनिकेत डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एनएचएआई देहरादून की ओर से आनन-फानन में गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया। हादसे का कारण बने गड्ढे को भी भर दिया गया है। बताया गया कि अनिकेत स्कूटी पर अपनी मां के साथ जा रहा था। छिद्दरवाला के पास गड्ढे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। उसकी मां छिटककर सड़क के दूसरी ओर जा गिरीं, जबकि अनिकेत डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसा इतना भीषण था कि अनिकेत के हेलमेट के दो हिस्से हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोतीचूर से लालतप्पड़ तक हाईवे पर जगह-जगह सैकड़ों गड्ढे हैं, जो खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई। वर्तमान में छिद्दरवाला में हाईवे विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गड्ढे भरने में कंपनी की ओर से रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे स्थायी समाधान पर सवाल उठ रहे हैं।
-- -- -- -- -
डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक संजय रावत ने बताया कि मृतक के पिता दीपक गुसाईं की ओर से दी गई तहरीर के बाद डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डंपर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -