फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सात वर्ष में खाना बनाना नहीं सीख सकी, नहीं रहेंगे साथ

सात वर्ष में खाना बनाना नहीं सीख सकी, नहीं रहेंगे साथ

Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सात वर्ष में खाना बनाना नहीं सीख सकी, नहीं रहेंगे साथ
ोटो-51
विज्ञापन

महिला थाना में नई किरण सुनवाई में आया मामला

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शादी को सात वर्ष हो गए। पत्नी अभी भी सही से भोजन नहीं बना पाती है। धोखे से मेरा विवाह करा दिया गया। कुछ भी कहने पर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जाती है। महिला थाने में रविवार को नई किरण सुनवाई के दौरान पति ने कुछ ऐसा ही दर्द बयां किया। वहीं पत्नी बोली, सात साल में वह सिर्फ दो माह ही ससुराल में रही है। ससुराल वालों ने विदाई ही नहीं कराई। पति दूसरी शादी करने के फेर में हैं, इस कारण वह बहानेबाजी कर रहे हैं। मैं हर हाल में ससुराल में ही रहूंगी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों की विदाई करा दी गई और एक सप्ताह बाद थाने में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया। वहीं सुनवाई में शीला पत्नी बृजेश निवासी मिश्रौलिया थाना बृजमनगंज, सहिला पत्नी मो. उमर निवासी बिठरिया थाना भवानीगंज, सुमन पत्नी रोहित चौहान निवासी कलनाखोर थाना खेसरहा, बीमा पत्नी दिनेश बांसी सुलह- समझौता करके साथ रहने को राजी हुए। सुनवाई के दौरान एसओ पूनम यादव, एसआई पूनम मौर्य, काउंसलर समसुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed