फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two NDMC employees killed in collision with a Thar

Delhi News: थार की टक्कर से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत

Thu, 03 Sep 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two NDMC employees killed in collision with a Thar
लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावनी इलाके में बुधवार शाम थार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एनडीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मंजू और 55 वर्षीय सुखबीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बुधवार शाम ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली कैंट थाने के एक पुलिसकर्मी ने आईओसी ट्रैफिक लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखकर थाने को सूचित किया। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल फिसल गई थी और पीछे से आ रही थार उससे टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में दिल्ली कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने थार चालक भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है और रोहिणी में दूध की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे
पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मंजू द्वारका सेक्टर-1 में रहती थी। परिवार में पति बनवारी लाल के अलावा बच्चे शामिल हैं, जबकि सुखबीर अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। दोनों एनडीएमसी में कर्मचारी थे और उनकी ड्यूटी लोदी रोड पर थी। दोनों का घर द्वारका सेक्टर-1 में ही थोड़ी दूरी पर स्थित था, ऐसे में दोनों साथ आते और जाते थे। हादसे के वक्त दोनों दफ्तर से ड्यूटी पूरी कर घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बाइक फिसली, फिर टक्कर लगी
पुलिस अधिकारी की मानें तो प्राथमिक जांच में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले बाइक फिसलकर गिर गई थी और इसी दौरान पीछे से आ रही थार की रफ्तार तेज होने के चलते उसने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग घिसटटे चले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed