फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   History-sheeter who fled after opening fire on Odisha Police nabbed in Jagdalpur.

छत्तीसगढ़: ओडिशा पुलिस पर गोली चलाकर भागा हिस्ट्रीशीटर, जगदलपुर में दबोचा गया

Thu, 03 Sep 2026 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में उस समय हड़कंप मच गई जब सादे कपड़ों में आई ओडिशा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को चारों ओर से घेराबंदी करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
History-sheeter who fled after opening fire on Odisha Police nabbed in Jagdalpur.
आरोपी के पास से जब्त समान - फोटो : credit

विस्तार

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में उस समय हड़कंप मच गई जब सादे कपड़ों में आई ओडिशा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को चारों ओर से घेराबंदी करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। अचानक से आरोपी पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने जैसे उसकी कनपटी में पिस्टल को टिकाया, आरोपी पुलिस के सामने घुटने टेक दिया जिसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बता दे ओड़िसा का सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर टूना महाराज के ऊपर कइयों मामले दर्ज होने के साथ ही चोरी, लूटपाट, डकैती, गोलीबारी के अलावा अन्य कइयों मामले दर्ज है। टूना को पकड़ने के लिए ओड़िसा पुलिस की अलग अलग टीम कइयों माह से उसका पीछा करने के साथ ही उसका लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। इसी बीच बोरिगुमा पुलिस को टूना के बारे में जानकारी हाथ लगी, जहाँ पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई, जहाँ टूना ने अपने पास रखे पिस्टल से 5 राउंड फायरिंग कर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस को सूचना मिला कि टूना इस वक्त जगदलपुर शहर के नए बस स्टैंड में घूम रहा है।
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस सिविल ड्रेस में गुरुवार की दोपहर जगदलपुर पहुंचे। ओडिशा पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया।बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। पुलिस टीम ने जगदलपुर पहुंचकर उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे। गुरुवार को मौका मिलते ही नया बस स्टैंड शराब दुकान से टूना को पकड़ लिया। पुलिस ने पलक झपकते ही आरोपी को संभलने या भागने का मौका नहीं मिल पाया और पुलिस ने आरोपी के कनपटी पर पिस्टल टिकाकर उसे अपने हिरासत में लेने के बाद ओड़िसा लेकर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टूना महाजन को जब पुलिस पकड़ने के लिए गई तो आरोपी ने बिना देर किए बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग कर दिया। का भी आरोप है। आरोपी के द्वारा 1 नही 2 नही पूरे 5 राउंड गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से ही ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस्तर के गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चोरी की वारदातों से भी उसका कनेक्शन होने की बात शक की जा रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है और चोरी का माल कहां-कहां खपाया गया।


नया बस स्टैंड में ओड़िसा पुलिस के द्वारा जब कार्येअहि किया जा रहा था तब पुलिस ने टूना महाराज के पास से सोने के आभूषण के साथ ही एक पिस्टल भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपने साथ ओड़िसा ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed