फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Suicide note on wall, video before death reveals harassment, daughter-in-law and her parents arrested for abet

दीवार पर सुसाइड नोट: वीडियो और परिजनों के बयान से खुला प्रताड़ना का राज, बहू समेत उसके माता-पिता गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 09:01 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

दीवार पर लिखे सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो और परिजनों के कथनों के आधार पर पुलिस ने मृतका की बहू और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Suicide note on wall, video before death reveals harassment, daughter-in-law and her parents arrested for abet
दीवार पर सुसाइड नोट वीडियो,बहू समेत उसके माता-पिता गिरफ्तार जेल

विस्तार

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दीवार पर लिखे सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो और परिजनों के कथनों के आधार पर पुलिस ने मृतका की बहू और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला दिनांक 27.08.2026 का है, जब लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच शुरू की गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। इस सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख किया था। जांच में पुष्टि हुई कि वह लेख मृतका ने ही लिखा था।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतका ने आत्महत्या से पूर्व अपनी बहनों को एक वीडियो बनाकर भेजा था। पुलिस ने उक्त वीडियो को जब्त कर पंचनामा तैयार किया। साथ ही मृतका की बहनों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के कथन दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथनों से पता चला कि मृतका के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद मृतका ने दूसरी शादी की थी और वह अपने वर्तमान पति और उसके पूर्व के बच्चों के साथ रह रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। परिजनों ने बताया कि मृतका की बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोग अक्सर घर आकर मृतका को घर से बाहर निकालने के लिए दबाव बनाते थे, जिससे मृतका काफी परेशान रहती थी।

परिजनों ने यह भी बताया कि मृतका पूर्व में भी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मर्ग जांच में मिले सुसाइड नोट, वीडियो और बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 724/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्णिमा महंत पति संजय दास उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मण तालाब, सुमेरन बाई पति मिलनदास महंत उम्र 45 वर्ष निवासी सोहागपुर थाना उरगा, और मिलन दास पिता सोनदास उम्र 55 वर्ष निवासी सोहागपुर को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed