{"_id":"6a99931c1531aafd6c012ac1","slug":"molestation-of-minor-female-student-two-families-clash-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153342-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो परिवार आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो परिवार आपस में भिड़े
विज्ञापन
छात्रा की मां और 80 साल की नानी घायल, आरोपी युवक के सिर पर भी डंडे से चोट
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में बुधवार रात 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची छात्रा की मां और 80 साल की नानी भी घायल हो गईं। वहीं, आरोपी युवक के सिर में भी डंडे से चोट आई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी का परिवार पड़ोसी हैं। छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज की। घटना के बाद छात्रा के परिवार और आरोपी युवक व उसकी मां के बीच कहासुनी हुई। फिर दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। घायलों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप केवल एक युवक पर है। वहीं, जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। रोहिणी डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।