{"_id":"59fdf1784f1c1bda538bad59","slug":"201509814648-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 चाइनीज मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 चाइनीज मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सीमापार से चाइनीज मोबाइल फोन लाने वाले दो तस्करों को स्वॉट इकाई ने शनिवार की सुबह सनई चौराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिरों के पास से 30 चाइनीज मोबाइल सेट बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी नेपाल से चाइनीज मोबाइल लाते थे और बांसी कस्बे से अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। पकड़ा गया एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस लाइंस के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से अवैध सामानों की तस्करी की सूचना के बाद स्वाट इकाई को कार्रवाई के लिए लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह स्वॉट प्रभारी दीपक दुबे को मुुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो तस्कर शोहरतगढ़ से सनई की ओर आ रहे हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सनई चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक शोहरतगढ़ की ओर से आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोक कर बैग की तलाशी ली तो 30 चाइनीज मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसका कोई कागजात युवकों के पास नहीं था।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोबाइल फोन नेपाल के रास्ते लाकर बांसी कस्बे में एकत्र करते हैं। इसके बाद बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों में बेचते हैं। आरोपियों की पहचान सोनू गुप्ता ग्राम भगहवा थाना शोहरतगढ़, मनोज ग्राम लोहरौली थाना व जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में की गई। बरामद बाइक का कोई कागजात नहीं मिला है। उसकी भी जांच की जा रही है। टीम में स्वॉट प्रभारी दीपक दुबे, उमेश कुमार, दिनेश यादव, रमेश यादव, अवनीश सिंह, जुबेर अली, कमलेश पांडेय, बृजकिशोर गुप्ता, अश्वनी राय और करुणेश यादव आदि मौजूद रहे।