फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शादी में गए थे लोग, चोर खंगाल ले गए घर

शादी में गए थे लोग, चोर खंगाल ले गए घर

Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
शादी में गए थे लोग, चोर खंगाल ले गए घर
बर्डपुर में चोरी के बाद विखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। गोल्हौरा थाने के ग्राम कोटखास गांव शनिवार की रात चोर दो घरों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। इसमें एक घर के लोग शादी में समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। दोनों लोगों ने घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटखास गांव निवासी विशंभर सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह के परिवार के साथ बढ़नी में रह रहे अपने लड़के की 8 मार्च को होने वाली शादी में शामिल होने शुक्रवार को परिवार के साथ गए हुए थे। शादी के बाद रविवार को जब कोटखास घर पर आए तो दोनों परिवारों के घरों का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखे सामान का मिलान करने पर विशंभर सिंह के यहां से लाखों के जेवरात गायब थे। वहीं, देवेंद्र सिंह के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित पचास हजार रुपये नकदी सामान चोरी हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। मामले में दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी है। थानाध्यक्ष गोल्हौरा विनोद कुमार राव का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण उड़ाए
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में घर का ताला तोड़कर शनिवार रात चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा निवासी संतोष जायसवाल शनिवार को परिवार के एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। घर खाली था। चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, आलमारी में रखे पचास हजार नकद व 60 हजार रुपये के जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह पड़ोसी ने संतोष के घर के बाहर दरवाजे के ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर से आए और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। अभी एक सप्ताह पूर्व बर्डपुर कस्बे में 28 फरवरी की रात में भी राजकमल के खाली मकान को भी चोरों ने निशान बनाया था। जिसमें डेढ़ लाख रुपये की चोरी की हुई थी। जिसका पर्दाफाश अभी पुलिस नहीं कर नहीं पाई कि इसी बीच कस्बे में चोरी की दूसरी घटना घट गई। सुद्दोधन चौकी प्रभारी नत्थू प्रसाद ने बताया कि ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जांच की गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed