{"_id":"5cb36494bdec2213f9330a65","slug":"161555260564-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा लगाते समय बिजली की चपेट में आया शख्स, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखा लगाते समय बिजली की चपेट में आया शख्स, मौत
Sun, 14 Apr 2019 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में शनिवार देर शाम पंखा लगाते समय एक शख्स करंट की चपेट मेें आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी संतू (40) पुत्र रमई मजदूरी करके परिवार चलाता था। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन नौगढ़ में मजदूरी करने आता था और देर शाम घर लौट जाता था। शनिवार को घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और सोते समय गर्मी के कारण पंखा चालू करने गया। इस बीच कहीं तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, संतू की मौत के बाद पत्नी व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कारण संतू ही कमाने वाला था। वह परिवार चलाता था। तीनों को बिलखता देख घर पहुंचने वाले अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। एसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि घटना के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।