{"_id":"593839174f1c1bfb048b45cd","slug":"161496856855-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में मरे किसानों के परिवार को 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में मरे किसानों के परिवार को 15 लाख
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कर्जमाफी की मांग के दौरान मध्यप्रदेश में फायरिंग में मारे गए किसानों के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने वालेे किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी आवाज दबाने के लिए गोली चला दी जा रही है। इसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि कर्जमाफी की मांग को लेकर मध्यप्रदेश में किसान आंदोलित थे, मांग पूरी करने या वार्ता करने के बजाए धरना स्थल से हटाने के लिए किसानों पर गोली चलवा दी गई, जिसमें पांच किसानों की जान चली गई। पुलिस की फायरिंग के शिकार हुए किसानों के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। देश में पानी 20 रुपये लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार दूध का भी रेट 50 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया जाए। कहा कि किसानों की बिगड़ती हालत में सुधार लाने के लिए पूंजीपतियों के भांति किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जाए। 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाए। किसानों को 575 रुपये प्रतिबोरी डीएपी उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान प्रदीप पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, नरसिंह पांडेय, भोला पांडेय, पप्पू बाबा, हितलाल, बाबूराम, कमलकिशोर, मो. इस्लाम आदि मौजूद रहे।