{"_id":"5cfbfd25bdec22072e6f996f","slug":"156001820615-siddharthnagar-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बूथ प्रभारी के भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा बूथ प्रभारी के भाई को पीटा
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-08 एसडीएन 85पी-जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में गंभीर रूप से घायल अखिलेश मिश्रा।
भाजपा बूथ प्रभारी के भाई पर जानलेवा हमला
नहर में मिट्टी पाटने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत से ले जाने को लेकर हुआ विवाद
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर-बघमरा गांव के सिवान में स्थित नहर के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नहर में मिट्टी पाटने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में जाने से भाजपा बूथ प्रभारी के भाई की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई होते देखकर जब गांव के लोग जुटे तबतक हमलावर भाग निकले। इधर, बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित सिवान में नहर की खुदाई का काम चल रहा है। जमीन थोड़ी नीची होने के कारण विभाग आसपास के ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिकों से संपर्क कर नहर खुदाई वाली जगह में मिट्टी पटवा रहा था। क्षेत्र के भलुवाही गांव निवासी अखिलेश कुमार मिश्र (25) भी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी पाट रहे थे। अखिलेश को मिट्टी पाटते देखकर रसूलपुर गांव निवासी सफीक, लल्लू व जाबिर को नाराजगी हुई। तीनों ने नहर से मिट्टी लाने से मना कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनके खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गुजरा तो जान से मार देंगे। अखिलेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नहर पर मिट्टी गिराने जा रहे थे। यह देखकर जाकिर ने सफीक, लल्लू और जाबिर को बुलाकर अखिलेश पर हमला बोल दिया। तीनों ने अखिलेश को जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटकर अधमरा कर दिया। यह देखकर दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों ने शोर मचाकर अखिलेश को बचाना चाहा। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर अखिलेश के घरवाले खेत में पहुंचे। जहां उन्हें बेहोश देखकर आनन-फानन इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, मारपीट की घटना की सूचना पाकर भलुवाही, बघमरा, उपधी सहित आसपास के गांवों के लोग आरोपियों के घर पहुंचकर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपना चाहे। मगर जब तक लोग गांव में पहुंचते मारपीट के आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो गए। अखिलेश के भाई व भाजपा बूथ प्रभारी अश्वनी ने घटना की सूचना थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।